बडी खबर:बेंजू गुर्जर गैंग ने किया चरवाहे का अपहरण,मांगी 10 लाख की फिरौती - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज के पास स्थिति जंगल 20 भुजी माता के मंदिर के पास से आ रही है। जहां आज एक चरवाहे का अज्ञात तीन बदमाशों ने हथियार की नौंक पर अपहरण कर लिया है। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बदमाशों की खोज में जंगलों में कूंद गई। इस मामले की सूचना पर एसपी राजेश सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंच गए है। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान से सेवाराम का डेरा शिवपुरी जिले में भेड चराने आया हुआ था। इस डेरे में तीन अलग अलग टोलियों में भेडों को चराने ले जा रहे थे। तभी बीस भुजी माता मंदिर के पास सुनाज में तीन हथियार बंद बदमाश आए और मुंशी राम रेवाणी पुत्र गेवर राम रेवाणी उम्र 37 साल निवासी पाली राजस्थान के साथ गणपतराम जाट को ले गए। 

उसके बाद आरोपीयो ने गणपतराम जाट को 10 लाख की फिरौती की में 10 लाख रूपए लाने की बात कही। साथ ही आरोपीयों ने बताया कि उनकी गैंग बेजू गुर्जर की गैंग है और वह मुंशी को पकडकर ले जा रहे है उसके एवज में वह 10 लाख रूपए दे और अपने साथी को ले जाए। उसके बाद फिर बदमाशों ने छोड दिया।

गणपतराम ने बताया है कि यह तीन आरोपी थे। जो अपने आप को राजस्थान की बेजू गुर्जर गैंग का बता रहे थे। आरोपीयों ने अपने मूंह खोल रखे थे। इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और जंगलों में कूंद गई। इस घटना के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंच गए है। 

इनका कहना है
हां एक चरवाहे के अपहरण की जानकारी मिली है। जिसमें यह राजस्थान से भेड चराने यहां आए हुए थे। जिसे कोई बदमाश ले गए है। हमारी टीम जंगल में उतर गई है। मैं भी घटना स्थल पर पहुंच गया हूं। 
राजेश सिंह चंदेल,एसपी शिवपुरी।
G-W2F7VGPV5M