शिवपुरी के बिजली विभाग के कर्मचारी भार्गव की कोरोना से भोपाल में मौत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शहर के लिए फिर दुखद खबर है। कोरोना से जंग लड रहे शिवपुरी के बिजली विभाग के एक कर्मचारी आज भोपाल में कोरोना की जंग हार गए। आज उनके निधन की खबर से शिवपुरी में शोक का माहौल निर्मित हो गया।

बताया गया है कि बिजली कंपनी के कर्मचारी भारतेंदु भार्गव निवासी नरेन्द्र नगर छत्री रोड की तबियत बीते कुछ दिनों से खराब थी। जिसमें चलते परिजनों ने उन्हें शहर के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी कोविड की जांच कराई तो वह कोविड पॉजीटिव पाए गए। उसके बाद उनकी हालात लगातार बिगडती जा रही थी।

जिसके चलते उन्हें चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया था। परंतु उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। तो परिजन उन्हें चिरायु अस्पताल भोपाल लेकर गए। जहां आज वह जिंदगी की जंग हार गए। यहां बता दे कि भारतेंदु भार्गव एक काबिल व्यक्तित्व के धनी थी। वह कंपनी के कर्मचारीयों की हक की लडाई में हमेशा से आगे रहते थे। इसके साथ ही उन्हें बिजली विभाग के तकनीकि और कार्यालयीन कामों की बारीकी से जानकारी थी। इस दुखद खबर से उनके पहिचानने बालों को धक्का लगा है।
G-W2F7VGPV5M