कृष्णपुरम में राजेन्द्र गोयल के गोदाम पर छापा, बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित छाल जप्त - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
अभी अभी खबर शहर के कृष्णपुरम कॉलोनी से आ रही है। जहां आज वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक गोदाम में प्रतिबंधित छाल को जप्त किया है। इस छाल के विक्रय पर पूर्णत: रोक है। जिसे उक्त व्यापारी बेचने की फिराक में था। इस कार्यवाही के बाद शहर में वनसामाग्री के व्यापारीयों में हडकंप मच गया।

जानकारी के अनुसार एबी रोड स्थित कृष्ण पुरम कॉलोनी में वन महकमे की टीम ने पुलिस के साथ एक व्यापारी के गोदाम पर छापामारी कर दी है। रात के बाद यह कार्रवाई सुबह फिर से शुरू की गई है। रात को जब वन टीम यहां चार ट्रॉली अवैध रूप से भंडारण छाल रखे होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

तो व्यापारी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई जिसके बाद देहात थाने में व्यापारी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। सुबह फिर से बड़े पैमाने पर टीम इकट्ठा हुई और व्यापारी राजेंद्र गोयल के गोदाम पर जा पहुंची है। कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी देहात थाना के एसआई रामराजा तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि व्यापारी राजेन्द्र गोयल के गोदाम पर कार्रवाई जारी है।

फोरेस्ट के डिप्टी रेंजर समाधिया ने बताया है कि इस गोदाम में दो ट्रॉली कुरैरा और अर्जुन की छाल प्रतिबंधिंत छाल जप्त की है। यह पूर्णत प्रतिबंधित छाल है। जिसकी अनुमानित कीमत डेढ से दो लाख रूपए के लगभग है। अभी इस माल को जप्त किया है। उसके बाद अब इस फर्म के मालिक को भी हिरासत में लिया जाएगा।

बता दें कि प्रतिबंधित छाल का व्यापारी ने अपने गोदाम पर भंडारण कर रखा था, यह जानकारी मिली तो वन टीम ने छापामारी की लेकिन व्यापारी ने रसूख दिखाते हुए इस कार्रवाई में खलल डाल दिया था। आज सुबह की कार्रवाई से पूरे इलाके में पुलिस व वन टीम की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है।
G-W2F7VGPV5M