नपं खनियाधाना के फिर आरक्षित हुए सामान्य महिला वार्ड: आरक्षण प्रक्रिया हुई थी गड़बड़ी - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नियमानुसार नगर पंचायत खनियांधाना में सामान्य महिला के 4 वार्ड आरक्षित होने थे। लेकिन आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी के चलते 4 के स्थान पर 5 वार्ड आरक्षित कर दिए गए। जिस पर शासन ने आपत्ति करते हुए सामान्य महिला के वार्डो के पुन: आरक्षण का निर्देश दिया। 

जिसके तारतम्य में कल कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की उपस्थिति में सामान्य महिला के वार्डो का पुराना आरक्षण निरस्त कर नए वार्ड आरक्षित किए गए। पहले वार्ड 8 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया था। जिसे निरस्त करते हुए अब इसे सामान्य वार्ड घोषित किया गया है। सामान्य महिला के लिए अब वार्ड क्रमांक 1, 4, 9 और 12 आरक्षित रहेंगे। 

खनियांधाना नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं और इन 15 वार्डो की जुलाई में हुई आरक्षण प्रक्रिया में सामान्य महिला के लिए पांच वार्ड आरक्षित कर दिए गए। इस पर सरकार ने आपत्ति लेते हुए सामान्य महिलाओं के वार्डो का पुन: आरक्षण कराने का निर्देश दिया। जिसके कारण कलेक्ट्रेट में सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया दोबारा कराई गई। 

अनारक्षित 8 वार्ड 1, 4, 6, 8, 9, 12, 13 और 15 के टोकन टोकरी में डाले गए। वार्ड 6 और 15 पिछले चुनाव में महिला के लिए आरक्षित थे। इस कारण इन वार्डो को लॉटरी से हटा दिया गया और इन 6 वार्डो के टोकन निकाले गए। जिसके अनुसार 1, 4, 9 और 12 को महिला आरक्षित कर दिया गया और वार्ड 8 महिला आरिक्षत से हटाकर अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हो गया।
G-W2F7VGPV5M