नरवर। खबर जिले के नरवर थाने के ग्राम मौजपुर सेे आ रही है जहां रेप के आरोपी को जेल से वाहर आने के बाद पीडिता के परिजनो ने रस्सी से बांध कर कुटाई कर दी। जिसकी शिकायत पीडित ने थाने में की जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र चरन सिंह कुशवाह उम्र 22 निवासी ग्राम मौजपुर अपने ही गांव में निवासरत एक महिला ने युवक पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्रों ने बताया है कि मनोज और महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते एक दिन पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड लिया था। जिसके चलते पति ने जबरन प्रेमी पर रेप का मामला दर्ज करा दिया था। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसके बाद जब वह पैरॉल पर बापिस आया तो फिर से अपनी प्रेमिका से बात करने लगा। जिसपर से महिला के पति ने जमकर खेरखबर ली। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना नरवर में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।