रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर ABVP ने किया नारी शक्ति का सम्मान - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी ने मनाई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती एवम किया नारिशक्ति का सम्मान जिसकी जानकारी देते हुए नगर सहमंत्री दीपा जाटव ने बताया कि जिस प्रकार अंग्रेजों ने लक्ष्मीबाई को चुनौती दी तो उन्होंने अपने स्वाभिमान को महत्व देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के आगे अपना शीश नही झुकने दिया और अंत मे लङते-लड़ते अपने प्राण त्याग दिए।
 
आगे नगर मंत्री विवेक धाकड ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाली झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी जिले की सभी इकाइयों द्वारा माल्यार्पण कर जयघोष के साथ उनको नमन किया गया एवं शहर की नारिशक्ति का सम्मान किया।

जिसमे मुख्य रूप से जिला संयोजक मयंक राठौर, नगर अध्यक्ष दीप ओझा, भाग संयोजक प्रदुम्न गोस्वामी, नगर मंत्री विवेक धाकड़,  जिला सहसोशल मीडिया प्रमुख देवेश धानुक, नगर सहमंत्री संदीप शर्मा, दीपा जाटव, सौम्या भार्गव, श्रेया मुद्गल, सीमा ओझा, प्रियांशी, राधिका खंडेलवाल, रोहन पाल, अविनाश समाधिया, सचिन सारस्वत, आदित्य राठौर इत्यादि उपस्थित रहे।

G-W2F7VGPV5M