बडी खबर: ककरा पर लोडिंग वाहन पलटा, 8 की मौत, दो दर्जन घायल - Pohri News

Bhopal Samachar
पोहरी। आज की सबसे बडी खबर जिले के पोहरी से आ रही है। जहां ककरा गांव के पास दीपावली के त्यौहार से पहले एक अनियंत्रित लोडिंग पलट गई। जिससे लोडिंग में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 दर्जन के लगभग लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए जिला पोहरी उपस्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस लाशों को पीएम हाउस में शिप्ट कराने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार पोहरी से एक लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने गांव ककरा की और जा रहे थे। तभी गांव के ही समीप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे लोडिंग में सबार 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक दो साल की मासूम भी शामिल है। जबकि इस हादसे में दो दर्जन के लगभग लोग घायल हो गए। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौेके पर पहुंची और घायलों को उपचार के पोहरी उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि यह सभी लोग मोराबन से विजयपुर जा रहे थे। सभी मृतक गुर्जर समाज के बताए जा रहे है। जो विजयपुर से मोराबन अपने देवी देवताओं पर गए हुए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वहां पुलिस पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए शिप्ट किया जा रहा है। इस हादसे की सूचना पर पोहरी के अभी हाल ही में निर्वाचित विधायक सुरेश राठखेडा के पुत्र जीतू राठखेडा मौके पर पहुंचे। और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
G-W2F7VGPV5M