बेकाबू कंटेनर ने कार को रौंदा: 3 की मौत 3 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी।
खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है जहां ग्वालियर-इंदौर फोरलेन हाईवे पर रविवार की देर रात हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों के मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलो को जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार जयप्रकाश पुत्र निकुलश त्रीकी उम्र 50 निवासी बदरवास अपनी परिवार के साथ एम पी 33 सी 6252 टीयूवी 300 गुना से बदरवास अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर दौड रहे कंटेनर एमपी 33 एच 1392 ने बेकाबू होते हुए कार में टक्कर मार दी।  

इस हादसे में कार में बैठे जयप्रकाश, बंसती पत्नि जयप्रकाश त्रीकि उम्र 48 हेडमास्टर ईशरी निवासी बदरवास, विसेन्ट पुत्र थामस कोरकू उम्र 50 लिटिल फ्लोवर स्कूल  निवासी बदरवास की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल सानिया पत्नि विसेन्ट हलकू उम्र 43, दीपारोज पुत्री विसेन्ट खलकू उम्र 18, अश्वरी पुत्र जयप्रकाश त्रीकि उम्र 11 निवासी बदरवास हो गए जिन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। 
G-W2F7VGPV5M