धर्मेंद्र के शरीर पर मिले हैं 11 घाव,बहनोई को देखने शिवपुरी आया था: लाश के रूप में मिला - shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शुक्रवार की भोर होते ही शिवपुरी के लुधावली क्षेत्र में कब्रिस्तान रोड पर एक सिरकुचली अज्ञात लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया था। यह लाश करैरा के धर्मेन्द्र के रूप में पहचानी गई। मृतक के भाई ने लाश की पहचान करैरा के धमेन्द्र के रूप में की। बताया जा रहा हैं कि धमेन्द्र की हत्या की गई हैंं उसके शरीर पर एक दर्जन घाव मिले हैं। धमेन्द्र अपने घायल बहनोई को शिवपुरी देखने आया था।  

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र जाटव उम्र 22 साल पुत्र इमरतलाल जाटव निवासी ग्राम बडोरा की किसी ने हत्या कर लाश शुक्रवार की सुबह शिवपुरी शहर के लुधावली में कब्रिस्तान रोड पर फेंक दी। मृतक के चेहरे और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया हैं। हमले में चेहरे व गर्दन पर 11 घाव मिले हैं।

पुलिस ने संदेही युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा हैं। सुबह लाश की शिनाख्ती को लेकर दिक्कत हुई। दोपहर 3 बजे जितेंद्र जाटव सिटी कोतवाली पहुंचा और बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र जाटव लापता हैं,तब पुलिस ने उससे लाश की शिनाख्ती कराई।

युवक 4 माह पहले हुई थी शादी,बाईक और मोबाईल गायब

4 महीने पहले शादी हुई , बाइक व मोबाइल गायब मृतक धर्मेंद्र की शादी चार महीने पहले हुई थी। हत्या के बाद बाइक और मोबाइल गायब है। जितेंद्र ने बताया कि बहनोई पुष्पेंद्र चार माह पहले हादसे में घायल हो गए थे। विद्यादेवी अस्पताल में भर्ती है । बहनोई को देखने के लिए छोटा भाई धर्मेंद्र गुरुवार की दोपहर 12 बजे गांव से शिवपुरी निकला था। बहन कृष्णा जाटव ने बताया कि रात 8.30 बजे धर्मेंद्र ने कहा था कि वह सोनू के घर मुर्गा पार्टी में जा रहा हैं। उसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने सोनू को पूछताछ के लिए उठाया हैं।
G-W2F7VGPV5M