इस फोटो ने फंसा दिया भाजपा प्रत्याशी का चुनाव: भगवान के नाम पर मांगे वोट - Pohri News

Bhopal Samachar
पोहरी
। खबर जिले के पोहरी विधानसभा से आ रही हैं कि भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेडा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक कलेंडर मतदाताओ का बांटा है। यह कलेंडर खुले रूप से आदर्श संहिता को चुनौती दे रहा हैं। इस कलेक्टर का फोटों शोसल मीडिया पर बायरल होने के बाद बबाल मच गया है।

जैसा कि विदित हैं रविवार के दिन पोहरी विधानसभा के झिरी गांव में सीएम का दौरा था और सभा ली। इस सभा के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेडा ने एक कलैंडर के साथ फोटो खीचवा रहे हैं उस पर स्पष्ट अंकित हैंं पोहरी विधानसभा उपचुनाव।

इस कलेंडर पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेडा को जीताने की अपील की गई हैं। चुनाव आयोग के स्पष्ट नियम है कि मतदाताओ को लुभाने के लिए किसी भी धर्म के फोटो का प्रयोग नही किया जा सकता हैं,लेकिन भगवान राम को अपना ब्रांड एमैस्डर बनाने वाली भाजपा इस चुनाव आयोग का नियम भूल गई या फिर सत्ता की धमक में ऐसा कर बैठी।

अब यह फोटो शहर की सोशल पर वायरल हो रहा हैं। अवश्य ही इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाऐगी,कांग्रेस कोई मौका अपने हाथ से नही निकलने देेगी। अब यह कलेंडर भाजपा प्रत्याशी को संकट में खडा कर सकता है।

सूत्रो का कहना हैं कि कांग्रेस ने यह कलैंडर फिजीकल जब्त करना शुरू कर दिए हैं जिससे पुख्ता शिकायत की जा सके। इस फोटो को भाजपा पुराना भी नही बता सकती हैं क्यो कि उस पर स्पष्ट पोहरी विधानसभा उपचुनाव लिखा हैं और भाजपा के प्रत्याशी सुरेश राठखेडा भी भाजपा से पहली बार चुनाव लड रहे हैं।

इनका कहना हैंं
यह कब और कहा का फोटों है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। अगर कोई सामने आकर यह बताएगा कि यह फोटों कहा की है। उसके बाद हम इसकी जांच कराएंगे। अगर गलत पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।
अक्षय सिंह,जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर शिवपुरी। 

G-W2F7VGPV5M