अगर 5 लाख रूपए मिलते तो क्या भाजपा में आता: इमरती के बयान का जसमंत जाटव ने खंडन किया- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव ने अपनी ही पार्टी की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी के उस बयान का खंडन किया है। जिसमें इमरती देवी ने जसमंत जाटव सहित कांग्रेस के कई अन्य पूर्व विधायकों को मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 5 लाख रूपए प्रतिमाह दिए जाने की बात कही थी।

जसमंत जाटव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इमरती देवी ने ऐसा बयान क्यों दिया है, इसका जबाव वह ही दे सकती हैं। लेकिन मुझे तो 5 लाख रूपए महीना कभी नहीं मिले और यदि मिले होते तो क्या मैं भाजपा में आता।

महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों सिरोनिया, जसमंत जाटव, कमलेश जाटव, रणवीर जाटव और पोहरी के पूर्व विधायक का नाम लेते हुए पत्रकारों से कहा था कि कमलनाथ कांगे्रस के विधायकों को 5 लाख रूपए महीना देते थे। इसकी बात इन पूर्व विधायकों से पूछ लो।

इमरती देवी के इस बयान पर जब करैरा के भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव से सवाल किया गया कि क्या उन्हें भी 5 लाख रूपया महीना कमलनाथ द्वारा दिया जाता था। इस सवाल के जबाव में श्री जाटव ने कहा कि मुझे तो नहीं मिले और न ही मेरे सामने ऐसी कोई बात आई, क्या मिलता था या क्या नहीं मिलता था। मैं तो कांग्रेस का विधायक था और महाराज साहब का सिपाही था। यदि मिलता जुलता होता तो क्या आज मैं भाजपा पार्टी में होता।
G-W2F7VGPV5M