दहेज के लिए परेशान रहे थे ससुराल वाले, फांसी के फंदे पर झूल गई रजनी - KARERA NEWS

NEWS ROOM
करैरा।
खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के करैरा अनुविभाग से आ रही है जहां ससुराल पक्ष द्वारा दहेज मागने व मानसिक प्रताणित करने के चलते घर की वधु ने अपनी ससुराल में फांसी लगा ली। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया हैं।

जानकारी के अनुसार रजनी पति अर्जुन लोधी उम्र 19 निवासी ग्राम बम्हारी की अर्जुन लोधी से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ ही दिन बाद लालची ससुराल वालो ने अपनी वधु से दहेज में पैसे की मांग करने लगे। रजनी के परिजन दहेज देने में समर्थ नही थे। जहां ससुराल पक्ष के लोगो ने रजनी के मानसिक व शाररिक रूप से प्रताणित करने लगे। जहां पीडिता ने तंग आकर अपनी ससुराल में बीते रोज फांसी लगा ली।

जिसके चलते पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगो पर मामला दर्ज कर अर्जुन लोधी पुत्र धनीराम लोधी, धनीराम लोधी, अनीता पति धनीराम लोधी निवासी ग्राम बम्हारी के खिलाफ 304 बी 498 ए 34 ताहि. एंव 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M