दहेज के लालची ससुरालियों ने बहू को घर से भगा दिया, सपरिवार मामला दर्ज - KARERA NEWS

NEWS ROOM
करैरा।
खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के करैरा अनुविभाग से आ रही है जहां ससुराल पक्ष द्वारा वधु से दहेज की मांग की गई,दहेज नहीं देने पर ससुराल वालो ने वधु केा मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत पीडितस ने थाने में की जहां पुलिस ने आरोपी ससुराल वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रिंकी पत्नी जितेन्द्र यादव उम्र 26 निवासी पंचतंत्र पार्क के पास सतीश नगर झाँसी हाल कृष्णा चौराहा की शादी 10 सितंबर 2017 में जितेन्द्र पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव उम्र 26 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल प़क्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। वही रिेंकी के मायके पक्ष के लोग दहेज नहीं दे पार रहे थे। इस कारण रिंकी के ससुराल वालो ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

रिंकी ने इसकी शिकायत थाने में की जहां पुलिस ने आरोपी परिजन जितेन्द्र यादव धर्मेन्द्र पुत्र लक्ष्मण लोधी, ममता पति लक्ष्मण सिंह यादव, नीलम पुत्र धर्मेन्द यादव, हेमलता पति सुरेश निवासी गण तंत्र पार्क के पास सतीश नगर झाँसी हाल कृष्णा चौराहा के खिलाफ 498 ए, 323, 294, 506, 34 ताहि., 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M