शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ईंटमा गांव से आ रही है। जहां अपने घर में सो रही एक महिला रात्रि में घर के बाहर टॉयलेट करने गई थी। तभी पीछे से आरोपी ने महिला को दबौच लिया और महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय महिला अपने घर में सो रही थी। तभी रात्रि में वह टॉयलेट करने गई थी। तभी पीछे से आरोपी हेंमत रावत ने महिला को पीछे से पकड लिया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। जब पीडिता चिल्लाई तो वह महिला को धमकी देते हुए भाग गया।
जिसपर से महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। पति इस मामले में आरोपी के घर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। जहां पति के दोस्तों ने आरोपी को जमकर पीट दिया। जिसपर से पीडित तत्काल सिरसौद थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी महिला के पति और उसके साथीयों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वही दूसरी और महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।