पं दीनदयाल उपाध्याय ने नई विचारधारा को जन्म दिया था: बिरथरे - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भाजपा नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर मनाई गई । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, अजय जुनेजा, अजीत जैन मुख्य रूप से मंचासीन रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे ने कहा कि भारतीय जनसंघ के जनक रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें भाजपा कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी।

श्री बिरथरे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय ने एक ऐसे समय में नई विचारधारा को जन्म दिया जब आजादी के तुरंत बाद देश की नीतियां बननी थीं, देश को आगे बढऩे की दिशा तय होनी थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय मिट्टी की सुगंध वाली एक विचारधारा को जन्म देने का बहुत बड़ा काम किया।

तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने संबोधित करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शव 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर एक खंभे के पास मिला था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक रहे गुरुबख्श कपाही ने उनके शव की शिनाख्त की। उन्होंने ही बताया कि ये तो अपने दीनदयाल हैं। गुरुबख्श के पुत्र कपाही ने कहा कि पिताजी उनके बारे में अक्सर बताते रहते थे। दान, दया, धर्म और कर्म के प्रति वे हमेशा सजग रहते थे। हर समय यही कहते गरीबों का स्तर कैसे ऊपर उठाया जाए।

उनकी इन्हीं सोच ने उन्हें अमर कर दिया। भाजपा की सरकार आई तो उन्होंने उनकी स्मृतियों को संभाला और 156 साल पुराने इतिहास को बदल दिया। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल, मुगलसराय जंक्शन व नगर का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया। संचालन हरिओम राठौर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता अनुराग अष्ठाना, अमित भार्गव, राजकुमार शर्मा, हरिओम नरवरिया काका, कपिल भार्गव, शिवम दुबे, संदीप भार्गव, मंगल सिंगार, श्यामलाल, प्रशांत राठौर, राकेश जैन, आशीष जैन, निर्देश गोयल, श्रीमती बीनू शर्मा, श्याम परिहार, पंकज शर्मा पार्षद, दीपेश अतुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पोहरी विधानसभा के 21 सेक्टरों के 294 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रभारियों, सह प्रभारियों, पालक,संयोजक बूथ अध्यक्षों एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ पर धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाया।

प्रत्येक बूथ के सभी घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा कब फहराया तथा स्टीकर चिपकाए तथा ढोल नगाड़ों के साथ प्रत्येक बूथ के घर पर कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया, इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की और प्रदेश की सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार एवं प्रसार किया गया।

तथा आगामी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील भी की। पोहरी विधानसभा के 4 मंडलों के 21 सेक्टरों के 294 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है जिसमें 25 सितम्बर,26 सितम्बर 2 दिन का कार्यक्रम तय किया गया है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा,विधानसभा विस्तारक तूफान सिंह मीणा,पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती,जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल,जिला मंत्री पृथ्वीराज जादौन,दिलीप मुद्गल,विवेक पालीवाल ,विक्की मंगल,शिव कुमार धाकड़,जसपाल बैस,आशुतोष जैमिनी,विजय यादव,हरनारायण कुशवाह,केशव सिंह तोमर,मुकेश चौहान,ज्ञान सिंह चौहान,हरवीर रघुवंशी,बृज किशोर त्रिवेदी, रामबाबू मंगल,जनवेद वर्मा,डॉ सतीश भार्गव,नरोत्तम रावत,धीरज व्यास,आकाश शर्मा,शैलू शर्मा,बंटी शर्मा,कुलदीप शर्मा,संजय तोमर,बृजेश राजावत,लोकेंद्र तोमर,राजकुमार शर्मा,राम कुमार दांगी,हाकिम यादव,रामसेवक धानुक,दया किशन रावत,लक्ष्मण रावत,महेंद्र यादव,मंगल सिंह धाकड़ ,पिंटू राम मोगिया,जय प्रकाश चौधरी,राम प्रकाश धाकड़,गजाधर धाकड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोलारस मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

कोलारस। भारतीय जनता पार्टी कोलारस मंडल ने अपने कार्यालय पर युग पुरुष मां भारती के सपूत जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई इस कार्यक्रम में कोलारस मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ विधायक प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह चीमा पूर्व पार्षद मंगल कुशवाह विधायक प्रतिनिधि राम सडैया कुलदीप धाकड़ दीपक लोधी हरवीर धाकड़ सतीश भार्गव सुभाष खटीक गिर्राज धाकड़ पवन दांगी धर्मेंद्र प्रजापति आदि भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M