चंदेल समाज के कार्यकताओं ने किया वृक्षारोपण / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में यथासंभव वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिला पदाधिकारियों द्वारा शिवपुरी से 12 किलोमीटर दूर रैया वाले हनुमान मंदिर पर संगठन के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस चंदेल द्वारा बताया गया गत वर्ष भी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया था इस वर्ष भी कोरोना महामारी से सावधानी बरतते हुए विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी से वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश महासचिव अशोक चंदेल द्वारा बताया गया वृक्षारोपण के उपरांत मीटिंग आयोजित कर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई एवं सामाजिक अन्य कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया ओर सर्व सहमति से निम्न नियुक्ति भी की गई जिसमें सूरज चंदेल जी को जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया साथ ही कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर द्वारिका चंदेल जी को नियुक्त किया गया

प्रदेश सचिव अरविंद चंदेल जी ने वृक्षो से मानव जीवन में होने वाले कई फायदों के बारे में भी बताया।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महासचिव अशोक चंदेल जी प्रदेश सचिव अरविंद चंदेल जी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चंदेल जिला उपाध्यक्ष राजेश चंदेल जिला सचिव अरविंद चंदेल जी जिला महासचिव मोंटी चंदेल जी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M