BIKE को उडाया अज्ञात ट्रक ने: इलाज के दौरान 1 की मौत, 1 गंभीर घायल / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली से आ रही है जहां अपने रिश्तेदार की तैरही में शामिल होने जा रहे दो बाईक सावर को बडौदी क्षेत्र जेल के सामने एक अज्ञात ट्रक की टक्कर मार दी। इस हादस में दोनो बाईक सवार घायल हो गए। घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल को ग्वालियर रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार नारायण सिंह पुत्र अमान सिंह रावत, उम्र 55 निवासी, रधाघड बिची थाना सिहोर एवं राजेन्द्र सिंह रावत, उम्र 65, निवासी रोडी चौकी मगरोनी दोनों आपस में रिशते दार है। जिसके चलते सु्बह करीब 6 बजे दोनो शिवपुरी एक तैरही में शामिल होने आ रहे थे। जहां दोनो बडौदी क्षेत्र से होते हुए शिवपुरी आ रहे थे।

जहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने तेजी व लापरवाही से चलते हुए पीछे से टक्कर मार दी,जिसके चलते दोनो घायल  हो गए घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां नारायण रावत की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल राजेन्द्र सिंह की हालत गंभीर होने के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लेते हुए अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M