खबर का असर: तिरंगे का तमाशा बनाने वाले अमित यादव और विकास नायक को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब

NEWS ROOM
शिवपुरी। आज फिर शिवपुरी समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ है। कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे का तमाशा बनाने के मामले में महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ और सहायक ग्रेड 3 को कलेक्टर अनुग्रह पी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर अनुग्रह पी की और से जारी आदेश में खनियाधाना महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी अमित यादव और इन्ही के विभाग के विकास नायक सहायक ग्रेड 3 को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि शिवपुरी में शोसल मीडिया पर प्रकाशित खबर तिरंगे का तमाशा के सामने आने के बाद तहसीलदार की टीम ने मौके पर जाकर मामले की जांच की।

जिसमे तिरंगे के आसपास गंदगी,कचरा और राष्ट्रीय ध्वज के आसपास सुअर घूमते हुए मिले,इसके साथ ही सांध्य से पहले तिरंगे को कार्यलय में अंदर ऱखा गया। जो राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उलंघन होकर अपमान किया गया है। जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उलंघन है।

जिस पर कलेक्टर ने कहा है कि क्यों न आपके विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के प्रवधान अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही दिनों ही अधिकारियों को 3 दिन में उचित कारण बताने की बात कही है। 3 दिन में जबाब नही मिलने पर एक तरफा कार्यवाही की बात इस आदेश में कही गई है।

यहां बता दे इस मामले को सबसे पहले शिवपुरी समाचार और भोपाल समाचार ने तिरंगे का तमाशा शीर्षक के साथ प्रमुखता से दिखाया गया था। इस मामले के प्रकाशन में आने के बाद यह कार्यवाही की गई है।

G-W2F7VGPV5M