शिवपुरी के रितेश बिरथरे बने अशोक नगर विधानसभा के उपचुनाव प्रभारी / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के मार्गदर्शन मे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डा. अभिलाष पाण्डेय ने आगामी 24 विधानसभा उपचुनावो हेतु प्रदेश से उपचुनाव व्यवस्था समिति एवं विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारियो की घोषणा की है।

जिसमें शिवपुरी के रहने वाले युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश बिरथरे को अशोकनगर विधानसभा का प्रभारी बनाया है। रितेश बिरथरे ने इस ज़िम्मेदारी के लिए भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ,प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडेय,एवं संभाग प्रभारी चंद्रप्रकाश मिश्रा के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।
G-W2F7VGPV5M