नशे का आदी युवक फांसी के फंदे पर झूल गया / Badarwas News

Bhopal Samachar
बदरबास। नशे के आदी युवक ने सोमवार की सुबह तौलिया से फांसी लगाकर जान दे दी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया।

जानकारी के अनुसार दीपक (28) पुत्र रमेश नामदेव जैन कॉलोनी बदरवास ने सोमवार की सुबह 8 बजे फांसी लगा ली। जिस मकान में दीपक किराए से रहता था, उसके दूसरे खाली पड़े कमरे में जाकर तौलिया का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया।

बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। परिजन भी परेशान थे। परिवार वालों के साथ आए दिन मारपीट करता था। किसी की बात सुनता नहीं था। कुछ दिन पहले ही उसे धारा 151 में बंद भी किया था।
G-W2F7VGPV5M