शिवपुरी में कोरोना का ब्लास्ट:एक साथ 9 मरीज पॉजीटिव,टोटल मरीजो की संख्या 53 हुई

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज जिले में कोरोना ने अपना ही रिर्काड तोड दिया हैं। आज जिले को 9 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इससे पहले एक साथ 5 मरीज पॉजीटिव मिले थे। बताया जा रहा हैं कि 2 मरीज श्रीराम कॉलोनी,2 मरीज शहर की सिदेश्वर कॉलोनी,1 मरीज आईटीआई रोड,1 मरीज शक्तिपुरम खुडा,1 मरीज कमलागंज,1 मरीज टोका रोड और 1 मरीज मानपुर पोहरी का पॉजीटिव निकला हैं।

जानकारी के अनुसार आईटीआई रोड पर निकले मरीज की पहचान एक महिला के रूप में हुई है और यह मरीज पत्ते वालो के यहां घर पर ग्रहकार्य करती हैं। पत्ते वालो के अतिरिक्त और किन घरो में यह महिला जाती थी इसकी अभी जानकारी अपडेट नही हुई हैं।

सिदेरश्वर कॉलोनी में रहने वाले 2 मरिज एक महिला और एक पुरूष है। 2 दिन पूर्व जो 65 वर्षीय महिला बिना ट्रेवलहिस्ट्री के संक्रमित हुई थी यह उनके पति हैं और इनकी उम्र 75 साल बताई जा रही हैं इसके घर में इनकी बेटी की भी जांच रिर्पोट पॉजीटिव आई हैं यह अपने ससुराल ग्वालियर से लौटी हैं।

वही श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले पिता पुत्री पॉजीटिव निकले हैं। यह परिवार शादी में सागर गया था। इनके परिवार की भी आज रिर्पोट आई हैं। वही एक मरीज पोहरी के मानपुरा पोहरी का पॉजीटिव आया हैं।

कुल मिलाकर जिले को आज 9 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं,इन मरीजो में 2 साल का बंच्चा भी पॉजीटिव आने की खबर मिल रही हैं। अब जिले में कोरोना पॉजीटिवो की संख्या 53 हो गई हैं। जिनमें से 34 मरीज स्वस्थय होकर अपने घर जा चुके हैं। स्वास्थय विभाग ने कोरोना से लडने के लिए अपनी जांचो की संख्या मे तेजी कर दी हैं।

कल 3 जून को 103 मरीजो के सैंपल लिए गए थे। वही आज 5 जून को 97 लोगो के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अभी तक 3433 लोेगो के सैंपल लेकर ग्वालियर भेजे गए हैं वही शिवपुरी की टूनेट मशीन पर 324 सैंपल आज दिनांक तक लिए गए हैं। 
G-W2F7VGPV5M