शादी में मिठाई के तरह शहर में बट गया कोरोना: आज शिवपुरी में कोरोना का कोहराम 20 पॉजीटिव / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शादी विवाह में प्रशासन का कंट्रोल और मॉनिटिरिंग ना होना शहर को भारी पडा गया। प्रशासन की लापरवाही के कारण शिवपुरी में हुई 30 जून की एक शादी में कोरोना मिठाई की तरह बट गया। इस शादी के कारण 14 लोग संंक्रमित हो गए। जिले में आज तक का सबसे बडा आंकडा कोरोना ने छुआ हैं आज जिले को 20 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। खास बात यह हैं यह सभी मरीज शिवपुरी शहर के हैं।

जानकारी के अनुसार आज शिवपुरी जिले की 97 जांच रिर्पोट ग्वालियर से प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 20 जांच रिर्पोट पॉजीटिव हैं ओर 77 जांच निगेटिव आई है। 30 जून को शहर में संपन्न हुई शादी के कारण शहर में कोरोना का ग्राफ अचानक से बढ गया है।

30 जून को शक्तिपुरम खुडा पर निवासरत अवस्थी परिवार में शादी थी। शक्तिपुरम खुडा में अवस्थी परिवार में पूर्व में एक सदस्य प्रवीण अवस्थी संक्रमित पाए गए थे। यह शादी में शामिल होने शिवपुरी आया था। इस कारण इस पूरे परिवार की जांच कराई गई। आज इस परिवार की जांच रिर्पोट आई हैं। इस परिवार के उमंग अवस्थी, राजकुमारी शर्मा, मीना अवस्थी, कुसुम अवस्थी, मधु शर्मा, राजेश्वरी रोड़ निवासी अमृता शर्मा, कल्पना शर्मा और पवन कॉलोनी निवासी ज्योति शर्मा, गिर्राज शर्मा, श्रृष्ठि शर्मा, साक्षी शर्मा, पूर्वी अवस्थी और नैना शर्मा पॉजीटिव निकले है। कुल मिलाकर इस शादी से 14 लोगो की संक्रमित होने की खबर आ रही हैं।

वहीं खुड़ा में रहने वाले अरविंद सेन की भी जांच हुई। जिनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। एक ही परिवार में 13 सदस्यों के संक्रमित निकलने से जिलेभर में हड़कम्प पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू के भाई सचिन जैन और उनके भतीजे यश जैन शामिल हैं। हाल ही मेें श्री जैन के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्हीं संक्रमित कर्मचारियों के सम्पर्क में आने से वह संक्रमित हुए हैं।

महिला अपनी बेटी के साथ पुणे से लौटी हैं

वही गांधी कॉलोनी में एक 50 वर्षीय महिला की जांच रिर्पोट पॉजीटिव आई हैं। यह महिला अपनी बेटी के साथ पूना से लौटी हैं। पूना से लौटते समय पूर्ण स्वस्थय थी महिला ने बताया की वह ट्रेन से लौटी हैंं अनुमान लगाया जा रहा हैं कि वह ट्रेन में ही संक्रमित हुई हैं।

आकाश दो दिन पहले ही लौटा था इंदौर से

अशोकविहार कॉलोनी निवासी आकाश शर्मा इंदौर में किराये के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह शिवपुरी वापिस आ गया। आकाश का कहना है कि मकान मालिक फोन लगाकर उन्हें मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। जिस कारण वह 2 जून को गगन ट्रेवल्स की बस से इंदौर पहुंचा और 3 जून को इंटरसिटी बस से शिवपुरी आया। इसके बाद उसने अपना सैम्पल कराया। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आकाश जिन दोनों बसों में सवार हुआ था, उस बस में सवार यात्रियों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

शहर में कहां कितने कोरोना पॉजिटिव

इस प्रकार शाक्तिपुरम खुडा के 7 मरीज पॉजीटिव, पवन नगर के 5, कमलागंज में 1 मरीज, गांधी कॉलोनी में 1 मरीज, राजेश्वरी रोड पर 2 मरीज, महल कॉलोनी मे 2 मरीज, अशोक विहार में 1 मरीज और मोहन नगर में 1 कोरोना पॉजीटिव निकला हैं। अब जिले में टोटल 73 मरीज कोरोना पॉजीटिव निकले हैं,जिनमे से 34 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थय होकर घर जा चुके हैं।
G-W2F7VGPV5M