शिवपुरी की करौदी कॉलोनी में 16 वर्षीय पूनम फांसी पर झूलती मिली, परिवार बैराड गया था / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के करौदी कॉलोनी से आ रही है। जहां बीते रोज एक नाबालिग किशोरी अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज पूनम पुत्री हरीराम कुशवाह उम्र 16 साल निवासी करौदी कॉलोनी शिवपुरी अपने घर अपनी छोटी बहिन के साथ थी। किशोरी के मां अपने पति के साथ मायके बैराड गई हुई थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते पूनम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M