जिले में 138.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 138.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आज दिनांक तक 79.8 मि.मी. वर्षा कम हुई है।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी।

उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 113.60 मि.मी., बैराड़ में 239 मि.मी., पोहरी में 168 मि.मी., नरवर में 98 मि.मी., करैरा में 129.4 मि.मी., पिछोर में 74.9 मि.मी., कोलारस में 111 मि.मी., बदरवास में 185.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 129 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M