अरविंद सिंह चौहान होगें बैराड थाना प्रभारी, देहात की कमान TI सुनील खेमारिया के पास

शिवपुरी। आज देर शाम पुलिस अधीक्षक ने 17 पुलिसकर्मियो का ट्रांसफर किया हैं। अब बैराड थाना प्रभारी होगें अरविंद सिंह चौहान और देहात थाने की कमान संभालेंगें टीआई सुनील खेमारिया,सुनील खेमारिया को लाईन से देहात थााने भेजा गया है।

पढिए सूची।
निरिक्षक सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को थाना बैराड से पुलिस लाईन,निरिक्षक सुनील खेमारिया को लाईन से देहात थाने की कमान सौंपी गई हैं वही उनि उमेश उपाध्याय थाना प्रभारी रन्नोद से बदरवास थाने का प्रभार दिया हैं। उनि अरविन्द्र सिंह चौहान को थाना प्रभारी तेंदुआ से बैराड थाना प्रभारी,उनि कैलाश नारायण शर्मा को थाना प्रभारी देहात से थाना प्रभारी तेंदुआ,उनि अंशुल गुप्ता को थाना करैरा से थाना प्रभारी गोवर्धन बनाया गया हैं।

इसी तरह उनि अरविंद छारी सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी सतनवाडा,उनि रघुवीर सिंह धाकड थाना देहात से थाना प्रभारी छर्च,उनि अनिल रघुवंशी पुलिस लाईन से थाना प्रभारी रन्नोद,उनि दिप्ती तोमर को महिला अपराध प्रकोष्ठ से थाना प्रभारी सुरवाया,उनि गब्बर सिंह को थाना प्रभारी सतनवाडा से चौकी प्रभारी सुनारी का प्रभार सौपा हैं।

इसी प्रकार उनि दिनेश सिंह नरवरिया थाना प्रभारी सुरवाया से थाना देहात,उनि सुरेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी गोवर्धन से सिटी कोतवाली,उनि राजेन्द्र शर्मा थाना प्रभारी छर्च थाना करैरा,उपनिरिक्षक अरविन्द सिंह राजपूत चौकी प्रभारी सुनारी से थाना खनियाधानां,सउनि अमरलाल बंजारा को पुलिस कंट्रोलरूम शिवपुरी से थाना बैराड सउनि अरूण वर्मा को थाना खनियांधनां से थाना फिजीकल भेजा गया हैं।