पति ने पत्नि का हाथ पकडा और कुंए में लगा दी छंलाग: पिछोर क्षेत्र में आज 4 मौत / Pichhore News

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग से आ रही हैं जहां पिछोर अनुविभाग के अलग अलग थाना क्षेत्रो में 4 लोगो के मौत होने की खबर आ रही है। एक पति ने अपनी पत्नि का हाथ पकड कुंए में छलांग लगा दी जिससे दोनो की मौत हो गई वही 2 नवयुवको ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी हैं।

जानकारी के अनुसार संजीव लोधी उम्र 28 साल व उसकी पत्नी क्रांति लोधी उम्र 26 साल आज सुबह कथा कराने गए थे लेकिन लौटते समय संजीव ने अपनी पत्नि क्रांति लोधी का हाथ पकडा और कुंए में छलांग लगा दी।


बताया जा रहा हैं कि संजीव का पिछले कुछ दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और उसका ग्वालियर मानसिक चिकित्सालय में इलाज भी चल रहा था वर्तमान समय में संजीव का स्वास्थय बेहत्तर था। वही भौती थाना पुलिस का कहना हैं कि पिछले कुछ समय से दोनों पति पत्नी में झगड़ा चल रहा था जिसके चलते संजीव की पत्नी क्रांति ने अपने ही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसके कारण ही संजीव ने क्रांति का हाथ खींचा और कुँए में छलांग लगा दी ।


दूसरी घटना ग्राम इमलिया की हैं जहां रवि लोधी पुत्र फेरन लोधी उम्र 24 साल ने गांव से कुछ दूरी पर पेड़ से टंगा मिला। रवि के भाई के अनुसार सुबह 8 बजे दोनों भाई घर पर ही मिले थे लेकिन कुछ देर बाद रवि अपने भाई को गांव में देखने की बात कह कर घर से निकला और गांव के बाहर आ कर पेड़ पर फांसी का फंदा बना कर लटक गया जिससे उसकी जान चली गई।

तीसरी घटना की जानकारी मनपुरा से आ रही हैं जहां जीतू प्रजापति उम्र 18 साल ने अभी शाम को अपने ही घर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सर्वप्रथम तीनो मामलो में मर्ग कायम कार जांच शुरू कर दी हैं।

लेकिन तीनों ही मामलों में सबसे दुःखद बात है कि सभी मरने वाले अभी छोटी ही उम्र के है और  (संजीव और रवि) के 2-2 छोटे छोटे बच्चे हैं जिसमे से एक के सर से मां बाप दोनों का ही साया छिन गया तो एक के सर से बाप का तो बही जीतू के माता पिता से उनके बुढ़ापे का सहारा चला गया।