POHRI उपचुनाव: जातिवाद का पैरामीटर एडवोकेट लक्ष्मीनारायण के आगे हो जाता हैं नतमस्तक

शिवपुरी। जिले की करैरा और पोहरी विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। अभी चर्चा पोहरी की करते हैं। भाजपा से टिकिट पूर्व विधायक सुरेश राठखेडा का माना जा रहा हैं। टिकिट की लडाई कांग्रेस में चल रही है। पोहरी का चुनाव का पैरामीटर जातिगत गणित हैं। अभी तक हुए चुनावो में अगर 2 या 3 चुनावो को छोड दिया जाए तो धाकड विरूद ब्राहम्ण का चुनाव हुआ हैं।

इस बार भी ऐसे ही कुछ समीकरण लग रहे हैं। माना जा रहा हैं कि इस बार कांग्रेस किसी ब्राहम्मण नेता को अपना उम्मीदवार बना सकती हैं। ब्राहम्मण नेताओ में मुख्य रूप से 2 नाम हैं पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला और पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा।

लेकिन भोपाल से टिकिट बटवारे को लेकर कांग्रेस का पिछला सूत्र फिट करने की खबर आ रही है कि कांटे से कांटे को निकालेगें अर्थात धाकड के खिलाफ धाकड को टिकिट। अगर ऐसा होता हैं तो कांग्रेस भी किसी धाकड नेता को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती हैं।

अब धाकड नेताओ की बात करे तो एडवोकेट लक्ष्मीनारायण धाकड,एडवोकेट विनोद धाकड सहित कई नेता टिकिट की लाईन में हैं। लेकिन इन धाकड नेताओ में एक नाम ऐसा हैं जिनके आगे जातिवाद का पैरामीटर टूट जाता हैं वह है एडवोकेट लक्ष्मीनारायण धाकड वह जितने लोकप्रिय अपने समाज में है उतने ही लोकप्रिय अन्य समाजो में भी हैं।

लक्ष्मीनारायण धाकड की बात करे तो वह पोहरी के सबसे बडे राजनीतिक परिवार से हैं।
लक्ष्मीनारायण धाकड के परिवार के राजनीतिक पृष्ठ भूमि की बात करे तो चाचा श्री प्रहलाद सिंह वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत पोहरी, चाची श्रीमती वेजन्ती वर्मा पूर्व विधायक पोहरी पोहरी विधानसभा, पत्नी श्रीमती वैजन्ती धाकड़ पूर्व सदस्य जनपद पंचायत पोहरी, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मारौरा खालसा वि.खण्ड पोहरी पुत्रवधु श्रीमती ज्योति धाकड़ पार्षद नगरपालिका परिषद् वार्ड कं 7 शिवपुरी हैं।

लक्ष्मीनारयण धाकड के राजनीतिक सफर की बात करे तो विशेष आमंत्रित सदस्य  जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी, कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा ( वर्ष 1980 से वर्तमान तक ) पूर्व सदस्य अखिल भारतीय हस्तशिल्प संघ भारत सरकार नई दिल्ली, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पोहरी जिला शिवपुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभात्र शिवपुरी, पूर्व अध्यक्ष म.प्र कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिला इकाई शिवपुरी कै.माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि जैसे पदो पर रहे हैं।

लक्ष्मीनारायण कांग्रेस के ऐसे चेहरे हैं जहां जातिवाद समाप्त हो जाता हैं यह एडवोकेट धाकड की व्यक्तिगत पूंजी हैं। राजनीतिक सफर लंबा हैं और बेदाग हैं। एडवोकेट होने के कारण स्वंय में निर्णय क्षमता हैं। अगर कांग्रेस को अपना उम्मीदवार बनाती हैं तो वह भाजपा के किसी भी प्रत्याशी के लिए संकट बन सकते हैं।