शिवपुरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बडी खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के खरई मंडी तौल कांटे से आ रही है। जहां तौल के दौरान आज एक पटवारी ने अपने ही अधिकारीयों के सामने अपने RI को पीट दिया। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हुआ है। बताया गया है कि अभी हाल ही में कोलारस से तौल कांटे को गौदाम भरने के बाद खरई स्विप्ट कर दिया है।
इस तौल कांटे पर किसानों की समस्या समाधान के लिए प्रशासन की और से पटवारी अभिनव चतुर्वेदी की ड्यूटी लगाई गई है। आज इस दौरान आरआई कोरकू अपने साथी दिनेश परिहार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान आज ADM इस तौल कांटे पर पहुंचे। जहां उन्हें पटवारी नहीं मिला। बताया गया है कि जब RI से पटवारी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पटवारी नहीं आ रहा है।
उसके बाद आज शाम पटवारी पहुंचा और इसी शिकायत को लेकर RI से गाली गलौच करने लगे। जब RI ने गाली गलौच देने से मना किया तो पटवारी ने RI के साथ मारपीट कर दी। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।
जब इस मामले की शिकायत RI ने पुलिस थाने में की तो वहां भी पुलिस ने महज आवेदन लेकर मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही। इस दौरान सबसे अहम बात यह सामने आई कि इस मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए अधिकारीयों से संपर्क करने का प्रयास किया। परंतु कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से परेज करते नजर आए।
इनका कहना है
यह पूरा मामला अप्सेंट को लेकर है। यह पटवारी ADM सहाब के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित था। जिसपर से मेरे साथी ने ADM सहाब को इस बात से अवगत करा दिया था। उसके बाद यह शाम को आया और मेरे साथ बदत्तमीजी करते हुए हाथापाई कर दी। यह पूरा मामला हमारी मेडम के सामने का है। अब ADM सहाब ने मुझे बुलाया है। उसके बाद वह जैसा आदेश देंगे वह हम करेंगे।
महेन्द्र कोरकू,आरआई कोलारस
