एक्सरे @ललित मुदगल शिवपुरी। कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे हैं। सरकार उनकी बातो और पत्रो की सुनवाई नही कर रही हैं। कारण बताया जा रहा हैं कन्वर्ट कांग्रेसी। इन्ही कन्वर्ट कांग्रेसियो के कारण ही रेत में गुण्डा टैक्स चल रहा हैं किसान परेशान हो रहे हैं। पत्र में भाषा और कुछ लिखी हैं लेकिन ईशारा कही ओर का हैं। यह नाराजगी भाजपा को भारी पड सकती हैं क्यो कि 48 घंटे बाद राज्यसभा की वोंटिग हैं। आईए विधायक महोदय की इस नाराजगी का एक्सरे करते हैंं।
बताया जा रहा हैं कि कोलारस से भाजपा के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेदश के मुखिया शिवराज सिंह को एक पत्र लिखा हैं ओर इस पत्र के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह को अवगत कराया हैं कि कोलारस क्षेत्र में जितने भी खरीद केन्द्र हैं उन पर किसानो की फसल समय पर नही तुल रही हैं। किसान को 5-5 दिन तक इंतजार करना पडा हैं। खरीद केन्द्रो पर ताकतवर लोगो का कब्जा हैं ओर किसानो के लिए पूरे नियम हैं तुलाई कि लिए लेकिन ताकतवर लोगो के लिए कोईे नियम नही हैं।
आज सोशल मिडिया पर भी एक विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की भी एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें वह अपने सरकार के ही मंत्री पर नाराज हो रहे हैं। पहले बात किसानो की नाराजगी और कन्वर्ट कांग्रसियो से शुरू करते हैं,लेकिन इससे पहले आप को कोलारस की राजनीति का गणित समझना होगा। भाजपा ने सिंधिया कार्ड खेलकर कांग्रेस की सरकार पटक दी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के नमस्ते कांग्रेस अभियान में 22 विधायको ने साथ दिया साथ में संगठन के सिंधिया समर्थक नेता भी कांग्रेस को बाय-बाय कर गए। वह भी कांग्रेस का हाथ छोडकर भाजपा में कन्वर्ट हो गए। इस कन्वर्ट की प्रक्रिया में क्षेत्रीय नेताओ में घामासान हो गया,भाजपा के झंण्डे के नीचे ऐसे दो नेता खडे हो गए जिन्होने 2018 विधानसभा चुनावा आमने सामने लड़ा था।
जो कांग्रेसी थे अब भाजपाई हो गए। ऐसे कन्वर्ट कांग्रेसी अब सत्ता का सुख भोग रहे हैं। कांग्रेस की सरकार गिरने का उनके सत्ता सुख पर कोई भी असर नही पडा हैं। अब मूल खबर की ओर चलते हैं। पिछले दिनो से कोलारस विधानसभा में खरीद चल रही हैं। पिछले वर्ष खतौरा में भी खरीद केन्द्र बनाया गया था और यह चर्चा में आया था क्यो कि इस खरीद केन्द्र पर कन्वर्ट कांग्रेसियो का कब्जा रहा था।
लेकिन इस बार वीरेन्द्र रघुवंशी सक्रिय रहे ओर इस खरीद केन्द्र को सरका कर हाईवे पर ले गए जिससे किसानो की उपज तुल सके। लेकिन इस समय भाजपा से अधिक कन्वर्ट कांग्रेसियो का सत्ता पर पकड हैं इस कारण इस केन्द्र पर कनवर्ड कांग्रेसियो का कब्जा हैं।
वहां आम किसानो का 5-5 दिन अपनी उपज तुलाने के लिए खडा होना पडता हैं। दंबग और कन्वर्ट कांग्रेसियो की पंसद के लोगो का माल आसानी से तुल रहा हैं। प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह से वह बार-बार यही शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही हैं। अब तो यह सार्वजनिक हो चुका हैं कि मंत्री महोदय विधायक साहब का फोन नही उठा रहे हैं।
दूसरा मामला हैं रेत के अवैध खनन का हैं। जिले में हुई रेत की खदानो के टेंडर में कोलारस क्षेत्र की 5 खदाने हैं लेकिन अभी तक इन खदानो की रकम शासन में जमा नही हुई है लेकिन इन खदानो पर खनन हो रहा हैं और परिवहन भी किया जा रहा हैं यह रॉयल्टी के नाम पर टीपी नही हस्तलिखित पर्ची मिल रही हैं विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी इस मामले को उठा रहे हैं कि खुले आम पूर्व कांग्रेसियो की शुद्ध गुण्डागर्दी चल रही है प्रशासन कार्रवाई करे लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही है।
भाजपा की सत्ता में कन्वर्ट कांग्रेसियो का अधिक आधार हैं। इस कारण कार्रवाई भी नही हो रही हैं। और इन रेत की खदानो की बागडोर कन्वर्ट कांग्रेसियो के हाथो में हैं। इस कारण भी वीरेन्द्र रघुवंशी की सुनवाई नही हो रही हैं। विधायक ने अपने पत्र में लिखा हैं कि सीएम शिवराज से इस मामले में कई बार फोन पर चर्चा कर चुका हूं। राजनीतिक पंडितो का कहना हैं कि अगर विधायक रघुवंशी की नाराजगी दूर नही की गई तो राज्यसभा चुनाव में भाजपा को इसकी किमत चुकानी पड सकती हैं।
