करैरा। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड में एक 24 वर्षीय महिला रचना पत्नी धर्मेंद्र जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव मंगलवार की सुबह उसके कमरे में लटका हुआ मिला।
जिस पर परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग की कायमी कर जांच शुरू कर दी है।
