शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के भितरवार रोड़ पर छितरी तिराहे के पास बिगत रात्रि एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक रवि पुत्र राजाराम परिहार उम्र 22 वर्ष निवासी महोवा की मौत हो गई।
जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी रवि परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में फरियादी राजाराम पुत्र हरदास परिहार की रिपोर्ट पर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए, 279, 337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
