शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सालौन में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला ने पति से मायके जाने की बात कही थी। जब पति ने तीन-चार दिन बाद जाने की बात कही तो इसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी के अनुसार गोरकी पत्नी राकेश पटेलिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम सालौन ने घर पर ही 13 जून को शाम के समय जहरीला पदार्थ खा लिया। जब परिजनों को पता चला तो वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।
जहां उसका उपचार किया, लेकिन 14 जून को उसकी मौत हो गई। पति राकेश ने बताया कि गोरकी ने मायके जाने की कहा था। इस पर तीन-चार दिन बाद जाने की बात कही। थोड़ी देर बाद देखा तो गोरकी की मुंह से झाग निकल रहे थे, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
