सोलर प्लांट के गेट पर जड़ा ताला:प्लांट में कराया काम लेकिन 3 माह से नही मिले रूपए / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। विनेगा आश्रम और चिटोरा गांव के बीच ग्रीन-को कंपनी ने सोलर प्लांट स्थापित किया है। यहां सैकड़ों मजदूरों से काम लिया जा रहा है। करीब ढाई सो मजदूरों को करैरा के ठेकेदार ने तीन महीने का मेहनताना नहीं दिया। नाराज मजदूरों ने मंगलवार को सोलर प्लांट के मैन गेट पर बाहर से ताला जड़ दिया और चौकसी करने बैठ गए।

मजदूर सुषमा आदिवासी, प्रेम अदिवासी, लक्ष्मण आदिवास, धनपाल कुशवाह निवासी विनेगा का कहना है कि करैरा के ठेकेदार राजकुमार ठाकुर ने हमसे सोलर प्लांट पर मजदूर कराई है। तीन महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। सोलर प्लांट पर घास काटा, सोलर प्लेट साफ कराईं।

सुषमा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे रुपए देने का वादा किया था। लेकिन ठेकेदार नहीं तो हमने दोपहर 2 बजे मैन गेट पर ताला जड़ दिया। हालात यह रहे कि सोलर प्लांट पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए।

रात तक मजदूर ताला जड़कर बाहर डटे रहे। वहीं ग्रीन-को कंपनी के मैनेजर ओम शर्मा का कहना है कि ठेकेदार से बात कर रहे हैं। मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान दिलवाएंगे।