कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंका: जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, करैरा पर विशेष कृपा, पढिए कौन कहाँ बना / SHIVPURI NEWS

शिवुपरी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने भी अपने स्तर से चुनावी तैयारी शुरू कर दी हैं। हालाकि अभी जिले की कार्यकारणी की घोषणा नही की हैं लेकिन जिले के ब्लॉक अध्यक्षो की घोषणा कर दी हैं। करैरा में चुनाव होने के कारण विषेश कृपा की हैं। करैरा में एक ब्लॉक अध्यक्ष के साथ दो शहर अध्यक्ष के साथ करैरा ग्रामीण अध्यक्ष की भी घोषणा की हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित की गई इस कार्यकारिणी के अनुसार करैरा में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बीडी श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है जबकि दो शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें हर्षवर्धन दुबे और कयूम खान के नाम शामिल हैं। इसी तरह करैरा में ग्रामीण अध्यक्ष पद पर वीर सिंह गुर्जर की नियुक्ति की गई है।

जबकि करैरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरवर में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कल्लू कुशवाह और मगरोनी में डॉक्टर के एन पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिहायला में जवाहर रावत को और करैरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले दिन दिनारा में रुपेंद्र सिंह यादव को ब्लॉक अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।

शिवपुरी में मोहित और ग्रामीण में रावत को जिम्मेदारी

कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित की गई इस कार्यकारिणी के अनुसार शिवपुरी में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित अग्रवाल बनाए गए हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी केपीएस रावत को दी गई हैं।

सुभाषपुरा में ब्लॉक अध्यक्ष कालीचरण शर्मा बनाए गए हैं जबकि सतनवाड़ा में शिव सिंह गुर्जर को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है । पोहरी में आफाक अंसारी को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जबकि बैराड़ में डॉ राम दुलारे यादव को ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया गया हैं।

इसी तरह खनियांधाना में मोहम्मद सलीम को भौैंती में शंकर कुशवाहा को बामोर कला में त्रिलोक सिंह यादव को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया हैं। पिछोर में अशोक लिटोरिया खोड में देवेंद्र प्रताप सिंह को और कोलारस में अशोक शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। बदरवास में राजकुमार यादव रन्नौद में बाबू राम केवट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

25 दिन पहले श्रीप्रकाश जिलाध्यक्ष बने, लेकिन जिला कार्यकारिणी घोषित नहीं

कांग्रेस ने लॉकडाउन के बाद जिला अध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश शर्मा की नियुक्ति की । इसके बाद 25 दिन गुजर गए और ब्लॉक अध्यक्ष पद की सूची कांग्रेस ने जारी की है। हालांकि अभी जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारिणी विस्तार होना है जिसकी घोषणा अब तक नहीं हो सकी है, माना जा रहा है कि दो-चार दिन में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की भी घोषणा हो जाएगी।