तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो घायल / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। घटना में ऑटो में सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें सुरवाया 108 एंबुलेंस के दीपक शाक्य व पायलेट बालेश श्रीवास द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बाबूलाल पुत्र देशराज परिहार व रहमान पुत्र लखनसिंह चौहान ऑटो में बैठकर शिवपुरी की तरफ आ रहे थे, तभी सुरवाया के पास एबी रोड पर ऑटो पलट गया। घटना में ऑटो में सवार दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 को बुलाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।