कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के सचिव बने एड चंद्रभान सिंह सिकरवार / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शनिवार को कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बब्बर और शिवपुरी जिला अध्यक्ष भरत ओझा एडवोकेट ने शिवपुरी जिले की कार्यकारणी का गठन किया जिसमें एडवोकेट चंद्रभान सिंह सिकरवार सचिव शिवपुरी के पद पर नियुक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

वही जिला कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की कार्यकारणी गठन होने पर सभी पदाधिकारियों ने कहा कि कांगेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर और शिवपुरी जिला अध्यक्ष भरत ओझा एडवोकेट ने जो हमें जिम्मेदारी दी है।

हम उसका बखूबी निर्वहन करेंगे।वही सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति होने पर अनेक समाजसेवियों,इष्टमित्रों और अन्य  कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।