गैस जलाते समय सिलेंडर में हुआ विस्फोट, गृहस्थी का सामान जला,छत टूटकर बिखर गई / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। भौंती के ग्राम उमरी में गुरूवार की शाम एक मकान में उस समय आग लग गई जब घर की महिला किचिन में खाने बनाने के लिए गई और उसने गैस चालू की तो अचानक से सिलेंडर मेें आग लग गई और विस्फोट हो गया। इस घटना में घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। लेकिन सुखद बात यह रही कि घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। बाद में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया।

जानकारी के अनुसार उमरी निवासी बलवीर परिहार ने भारत गैस एजेंसी से गुरूवार को गैस सिलेंडर लिया था और उसे किचिन में लाकर रख दिया था। यहां शाम के समय बलवीर की पत्नी ने सिलेंडर में रेग्यूलेटर लगाया और खाना बनाने के लिए गैस चालू की। तभी अचानक से सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि घर की दो मंजिल पक्की और खपरेल की छत टूटकर बिखर गई। 

अचानक से धमाका होने से बलवीर और उसकी पत्नी व दो बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना आगजनी की घटना में घर में रखा गृहस्थी का सामान सहित नगदी और सोने-चांदी के जेबर जल गए। परिजनों ने दावा किया है कि उन्हें 2 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।