शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति सहित ससुरालीजनों पर मारपीट और दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। आरोपीगण पीडि़ता से विवाह के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार पूजा पुत्री ओमप्रकाश गिल का विवाह आरोपी सुरेंद्र सिंह जाटव के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही आरोपी पति सुरेंद्र सिंह जाटव और उसका पिता कमल सिंह, मां संपत बाई, भाई मनोज जाटव और बहन अनीता जाटव ने उससे दहेज की मांग शुरू कर दी।
दहेज न लाने पर आरोपीगणों ने उसकी मारपीट भी करनी शुरू कर दी और बीते माह आरोपीगणों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद से ही वह अपने पिता के जहां रहने लगी। इस दौरान आरोपियों से सुलह के लिए फरियादी पक्ष ने काफी प्रयास किए। लेकिन आरोपी बिना दहेज के पूजा को अपनाने के लिए राजी नहीं हुए तो पीडि़ता ने उन्हें सबक सिखाने के लिए थाने आकर शिकायत दर्ज करा दी।

