शिवपुरी। शहर के माधव चौक चौराहे पर स्थित राज फुट वियर के नाम से दुकान संचालित करने वाले राज उर्फ गुड्डू खान ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। श्री खान को सड़क पर 5 हजार रूपए मिले थे। जिन्हें उन्होंने अपने प्रयासों से उस युवक तक पहुंचाए जिसकी जेब से गिरे थे।
श्री खान ने अपनी दुकान के स्टाफ को पुरानी शिवपुरी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान एक युवक साबिरखान निवासी इमामबाड़ा पुरानी शिवपुरी घबराता हुआ माधव चौक यादव मिष्ठान भंडार के संचालक लाखन यादव के पास पहुंचा और उन्हें अपने रूपए गिरने के बार में बताया।
जिस पर श्री यादव ने तुरंत ही गुड्डू खान से उक्त युवक को मिलवाया और गुड्डू ने सड़क पर मिले वह रूपए पूछताछ करने के बाद उसे वापिस कर दिए। श्री गुड्डू की इस ईमानदारी पर उक्त युवक ने उन्हें धन्यवाद दिया और उनकी ईमानदारी की प्रशंसा की।

