कूलर के तार लगाते समय युवती की करंट लगने से मौत, अपनी बहन के घर आई थी / KARERA NEWS

करैरा। दिनारा थाना क्षेत्र में कूलर में तार लगाते समय युवती की करंट लगने से मौत हो गई। युवती अपनी बड़ी के रहने आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुष्पा(18)पुत्री लालाराम जाटव निवासी आसपुर अपनी बड़ी बहन के घर दिनारा रहने आई थी। युवती सुबह 11 बजे कूलर चालू करने के लिए तार बोर्ड में लगा रही थी। बोर्ड में तार लगाते समय युवती को करंट लगा और वही तार से चिपक जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।