कांग्रेस के पैरामीटर पर फिट हैं पोहरी टिकिट के लिए पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा / Pohri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सरंपच से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले पोहरी में अब कांग्रेस के टिकिट के प्रबल दावेदार बन रहे हैं। राजनीति को जनसेवा और त्याग का भाव मान कर जनसेवा करने वाले जिले के कांग्रेस के नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा। राजनीति कभी भी किसी करवट बैठ सकती हैं। कांग्रेस का जो टिकिट देने के लिए जो पैरामीटर बन रहा हैं उसे पर एनपी शर्मा बिल्कुल खरे उतर रहे हैं।

जैसा कि विदित हैं जिलें में 2 उपचुनाव होना तय हैं कांग्रेस और पोहरी में। मप्र के 24 सीटो पर चुनाव होना हैंं आज बात पोहरी की बात करते हैंं। वैसे अगर देखा जाए यह चुनाव सत्ता के फायनल होना हैं। कांग्रेस में इस चुनाव को जीतकर सत्ता की वापिसी करनी हैं और भाजपा को सत्ता में बने रहना हैं।

पोहरी विधानसभा के विधायक सुरेशराठ खेडा अपना त्याग पत्र देकर अपने राजनीतिक आका के साथ अपना त्याग पत्र दिया। सिंधिया ने अपने 22 विधायको को इस्तीफा दिलवाकर भाजपा में शामिल हो गए। इस कारण पोहरी पर चुनाव होना हैं। भाजपा से सुरेश राठखेडा का टिकिट फायनल माना जा रहा हैं।

अब कांग्रेंस में टिकिट लडाई हैं। माना जा रहा हैं कि इस बार किसी ब्राहम्मण नेता को टिकिट देगी अगर ऐसा है दो नाम सामने आ रह हैं पूर्व विधायक हरिब्लभ शुक्ला ओर पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा तीसरा किसी ब्राहम्मण नेता दावेदार नही हैं।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अभी से मप्र की 24 सीटो पर अपना सर्वे करना शुरू कर दिया हैं। पोहरी में भी सर्वे शुरू हो चुका हैं। बताया जा रहा हैं कि पार्टी अपने नेताओ को भेज कर कांग्रेस कि कार्यकर्ताओ ओर नेताओ से राय शुमारी मांग रही हैं।

वही एक सर्वे कांग्रेस पार्टी एक ऐसी टीम से करा रही रही हैं जिसका राजनीति से कोई लेना—देना नही हैं। इस सर्वे की टीम आम आदमी से फोन पर बातचीत करती हैं। जनता की राय और उस विधानसभा की बात करती हैं। इस फोन कॉल पर सर्वे में दक्षता पा चुके लोग फोन लाईन पर रहते हैंं ओर जनता की नब्ज टटोलने को प्रयास करते है।

यह सर्वे कांग्रेस के लिए अहम माना जाता है। जहां तक जानकारी मिल रही हैं,कुछ प्रश्नो को लेकर यह सर्वे शुरू हो चुका हैं। जनता के पास सीधे फोन आना शुरू हो गए। इन प्रश्नो में स्थानीयता का मुददा,पहले अगर विधायक रह चुके है तो क्या फार्मोमेंस था। अगर चुनाव लड चुके है तो कितनी बार हार चुके हैं। विधानसभा में कितना विरोध हैं। अगर इस बार टिकिट मिलता है तो क्या हो सकता हैं। टिकिट मागने वाला कितना सहज है और सुलभ हैं। अगर टिकिट देते है तो कितना विरोध कांग्रेस में होगा।

इस सर्वे की रिर्पोट टिकिट के बटवारे में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी के कुछ पैरामीटर बनाए है प्रत्याशी के चयन के लिए। अब एक—एक सीट दोनो दलो के लिए महत्वपूर्ण हैं खासकर कांगेस के लिए। इस लिए इस बार यह सर्वे टिकिट बटवारे के लिए अहम रोल अदा करेंगा। अगर कांग्रेस अपने बनाए गए पैरामीटर पर टिकिट बाटंती हैं तो कांग्रेस नेता ओर पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा बिल्कुल फिट बैठते हैं। आगे देखते हैं पार्टी अपने बनाए गए पैरामीटर पर चलती हैं या पुरानी वाली स्थिती चापलूसी पर........ 
G-W2F7VGPV5M