आर्मी का जवान घर में फांसी पर झूलता मिला, मोबाइल फोन टंकी में मिला / Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी से आ रही है। जहां आज एक आर्मी के जवान की लाश अपने ही घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उक्त युवक लॉकडाउन से पहले अपने घर छुट्टी पर आया था। परंतु लॉकडाउन के बाद वह यहां फंस गया। उसके बाद आज जवान की लाश अपने कमरे में लटकती मिली।

जानकारी के अनुुसार अनिल पुत्र महेश गुप्ता उम्र 32 साल निवासी बडेहरा के पिता ने नगरिया कॉलोनी में मकान बनाया था। महेश आर्मी में जवान है और वह अभी अजमेर में पॉस्टेड था। उसके बाद यह 25 मार्च को छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। उसके बाद लॉकडाउन के चलते वह यहां अपने गांव में फस गया।

परिजनों ने बताया है कि उसके बाद यह ग्वालियर आर्मी के कार्यालय गया। जहां उसे पत्र प्राप्त हुआ कि उसका ट्रांसफर रूडकी कर दिया है। उसके बाद युवक ने 3 जून को रूडकी जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। परंतु आज अज्ञात कारणों के चलते युवक की लाश अपने कमरे में लटकती मिली। युवक का मोबाईल भी पानी की टंकी में मिला है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M