सालो के साथ झांसी से करैरा आया था नरेन्द्र, पिता को लाश के रूप में मिला / karera news

Bhopal Samachar

करैरा। बीते रोज फोरलेन पर हाईवे पर एक युवक की अज्ञात मिली थी। लाश की पहचान नरेंद्र जोशी (38) पुत्र रामगोपाल जोशी निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी प्रेमनगर थाना झांसी के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोटो के निशान हैं। मृतक के पिता ने कहा बेटे की हत्या हुई हैं और ससुरालियो ने उसे मारा हैं। करैरा थाना पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।


नरेंद्र जोशी (38) पुत्र रामगोपाल जोशी निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी प्रेमनगर थाना झांसी की शुक्रवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 3 बजे करैरा में फोरलेन हाइवे किनारे लाश की सूचना पर करैरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक के मोबाइल से उसकी पत्नी रश्मि को फोन लगाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

फिर मौसी के लड़के सतीश, मेडिकल कॉलेज में पदस्थ बहन सोनू का भी फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में झांसी स्थित मृतक के पड़ोसी रायकवार से पुलिस की चर्चा हुई, उसे तड़के 4 बजे नरेंद्र के पिता को घर जाकर सूचना दी। पिता रामगोपाल, बहन साेनू, व दो तीन अन्य दोस्त करैरा आए। बाद में मौसी का लड़का सतीश भी पहुंचा।

घटना स्थल पर जिस हालत में नरेंद्र जोशी की लाश मिली है, उससे हादसा प्रतीत नहीं हो रहा। सिर, छाती, जांघ, पीठ सहित शरीर में अन्य जगह घाव के निशान हैं। मृतक का एक पैर गाडी के नीचे दबा मिला है। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हादसे का स्वरूप देने की कोशिश की है।

दो बहनों में इकलौता था नरेंद्र,
मृतक नरेंद्र ओझा दो बहनों में इकलौता भाई था। पिता के अनुसार नरेंद्र से उसकी पत्नी अक्सर झगड़ती रहती थी। तीन साल से केस चल रहा था। जिसमें ससुराल वाले कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए थे। पत्नी व दो बेटियों के साथ नरेंद्र अलग रहता था। आटा चक्की चलाकर जीवन यापन करता था।

शुक्रवार की दोपहर दोनों साले चंद्रेश और उमेश आए थे। कहने लगे कि पिता की तबियत खराब है, बहन को लेने आए हैं। लेकिन पत्नी जिद करने लगी तो नरेंद्र ने पिता को फोन करके चक्की पर बुलाया और खुद करैरा चला गया। करैरा में क्या घटना हुई, इसे लेकर ससुरालीजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की बात कह रही है।

पीएम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई करेंगे
फोरलेन हाईवे पर युवक की लाश मिली है। पिता ससुराल वालों पर आरोप लगा रहे हैं। मामला संदिग्ध है। ससुराल पक्ष के लोगों के बयान लिए जाएंगे। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई करेंगे। राकेश शर्मा,टीआई करैरा 
G-W2F7VGPV5M