करैरा। करैरा के लालपुर गांव में झोपड़ी में सोते समय सांप ने महिला को काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय झाड़फंूक कराते रहे। इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
कलिया (55) पत्नी पृथ्वी कुशवाह निवासी लालपुर घर के पास दोपहर 3 बजे झोपड़ी में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने आथ में काट लिया। परिजन कलिया को अस्पताल की बजाय ओझा के पास लेकर पहुंच गए। झाड़फूंक में दो घंटे बीत गए, जिससे महिला की मौत हाे गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
सिंचाई के दौरान करंट से किसान की मौत
पिछोर के खुरई गांव में सब्जी फसल में सिंचाई करते वक्त किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार गिरवर (25) पुत्र घनश्याम लोधी निवासी खुरई अपने खेत पर सब्जी की फसल में पानी देने गया था।
बड़े भाई तानसिंह लोधी का कहना है कि उसने सुबह 10 बजे गिरवर को फोन लगाया। फोन नहीं उठा तो वह खुद बाइक से खेत पर पहुंचा। गिरवर खुले पड़े तारों में उलझा पड़ा था। तुरंत उसे पिछोर अस्पताल लाए। डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।