बदरवास में पुलिस आरक्षक सहित पूरा परिवार होम क्वॉरेंटाइन / badarwas news

बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्रामी रीजौंदी मे रहने वाला पुलिस आरक्षक संजीव परिहार जो गुना में पदस्थ हैं। पिछले दिनों वो जिस SAF जवान के साथ अपने गांव आया, उस SAF जवान की कोरोना रिर्पोट पॉजीटिव आई हैं।

जिसके चलते संजीव सहित उसके पूरे परिवार को उसके गांव के घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया। रिजौंदी निवासी संजीव परिहार पुलिस में आरक्षक होने के साथ ही गुना में पदस्थ हैं। बीते 7 मई को संजीव एक SAF आरक्षक के साथ वाहन में सवार होकर अपने गांव आया था।

वो 7 व 8 मई को अपने गांव में परिवारजनो के साथ रूका तथा 9 मई को वो वापस गुना अपने पदस्थी स्थल पर पहुंच गया। SAF  जवान की सैंपल रिर्पोट पॉजीटिव आ गई। उसके साथ सफर करने वाले संजीव का न केवल सैंपल लिया,बल्कि उसको उसके घर भेज परिवार सहित होम क्वारंटीन कर दिया हैं।