पोलो ग्रांउड से छात्र पीयूष का अपहरण: मांगी 6 लाख की फिरौती / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कल देर शाम को शिवपुरी पुलिस और शहर को टेंशन देने वाली खबर गई थी कि श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले 19 वर्षीय एक युवक का अपहरण हो गया। इस अपहरण में परिजनो को एक फोटो भी अपहरणकर्ताओ ने भेजा जिसमें पीयूष के हाथ पैर बंधे थे और 6 लाख की फिरौती की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार सिरसौद के रहने वाले मनीष शर्मा शिवपुरी में निवास श्रीराम कॉलानी के 19 वर्षीय पुत्र पीयूष शर्मा का अपहरण कल शाम 4 बजे पोलोग्राउंड से अपरहण हुआ। अपहरण कर्ताओ ने पीयूष की मां को पीयूष का फोटो व्हाटऐप पर भेजा जिसमें पीयूष के हाथ पैर ओर मुंह पर कपडा बंधा हुआ था। अपहरण की जानकारी अपहरण कर्ताओ ने ही दी और 6 लाख रू की डिमांड रखी।

बताया जा रहा हैं कि इस सूचना पर पीयूष के परिजन सिटी कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। अपहरण और फिरौती की मांग पर पुलिस टेंशन में आ गई। पुलिस ने पूरी ताकत इस मामले को सुलझाने में लगा दी। कैसे भी करके पीयूष को सुरक्षित लाने की कोशिश की।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने आधी रात पीयूष को सकुशल बरामद कर लिया हैं। इसमें स्वंय पीयूष ने ही अपने अपहरण की योजना बनाई थी। कारण बताया जा रहा हैं कि पीयूष पर 3 लाख रूपए का कर्जा हो गया था। ओर वह अपने चाचा राज शर्मा से यह पैसे लेना चाहता था।

कर्जे वाले पीयूष पर दबाब बना रहे थे। इस कारण पीयूष ने ही अपने अपहरण की योजना बना ली। एसपी राजेश सिंह चंदेल की सक्रियता और मामले की बारिकी समझने के कारण पूरा मामला रात में सुलझा लिया गया।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने इस मामले ने हवाई पटटी क्षेत्र से उसके दोस्त के यहां से बरामद किया हैं, पुलिस इस मामले में उसके दोस्तो को भी गिरफ्तार किया हैं। इनमे से कुछ पुरानी शिवपुरी और फिजीकल के बताए जा रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M