चाची-420 के लालच में उलझ गए किसान, करोड़ों लुटा बैठे / kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। तेदुआ थाना पुलिस ने गुरुवार को 51 किसानों की रिपोर्ट पर खरई निवासी महिला व्यापारी नीलम जैन पत्नी बबलू उर्फ अनिल जैन और उसके बेटे रिंकू उर्फ रिपुल जैन के खिलाफ किसानो के साथ धोखाधडी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जा रहा हैं कि यह इस क्षेत्र के किसानो की फसल खरीद कर समस्त परिवार सहित गायब हो गई हैं। बताया जा रहा हैं कि चाची Shri-420 ने किसानो को 1 करोड से उपर का चूना लगाया हैं।

जानकारी के अनुसार तैंदुआ थाने के अंतर्गत आने वाले गांव खरई निवासी नीलम जैन उसका पति बबलू उर्फ अनिल जैन व उसका बेटा रिपुल जैन तीनो मिलकर किसानो की फसल की खरीद फरोक्त का कार्य करते थे। बताया जा रहा हैं कि यह जैन फैमिली पिछले 20 साल से यह कारोबार कर रहे थे। उस क्षेत्र के लोगो का उन पर विश्वास था। इस कारण उस क्षेत्र के किसानो का करोडो रूपया इस फैमिली पर बकाया रहता था।

बताया जा रहा हैं कि किसानो को इस बार चाची Shri-420 ने किसानो को ज्यादा रेट का लालच दिया। महिला ठग ने किसानों से चना 5 हजार रु. क्विंटल, गेहूं 2 हजार रु. क्विंटल. के भाव पर खरीदा, जबकि मंडी आैर समर्थन पर चना 3800 रु. और गेहूं 1800 रु.प्रति क्विंटल ही बिक रहा हैं। इस लालच में किसान फस गए या यू कह लो कि श्री 420 के फैके लालच के जाल में किसान फस गए और अपनी मेहनत की उपज उधारी पर चाची Shri-420 को बेच दी।

जानकारी मिल रही हैं कि 4 दिन पूर्व यह महिला ठन अपने किसी रिश्तेदार की त्रियोदशी का बहाना बनाकर अपने पूरे परिवार के साथ गोदाम में ताला लगाकर निकली हैं लेकिन आज तक नही लौटी। पीडित किसानो ने उसकी काफी तलाश किया इन तीनो के मोबाईल भी अब बंद आ रहे हैं।

इस काले कारनामे को महिला उसके पति और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया हैं लेकिन पुलिस ने महिला और उसके बेटे पर ही मामला दर्ज किया हैं। तेंदुआ थाना पुलिस ने 51 किसानो के संयुक्त आवेदन पर मां बेटे पर धारा 406, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

कोलारस का मकान बेचा, खरई के मकान पर लोन फायनेंस कराने की सूचना

महिला नीलम जैन ने बीते सप्ताह कोलारस स्थित अपना मकान बेच दिया। आधा मकान बहुत पहले बेचा था। खरई गांव के मकान पर भी फायनेंस करा लिया है। वहीं कार क्रमांक यूपी 93 बीएच 6255 में पोहरी थाना पुलिस ने अवैध शराब जब्त की थी। इस गाड़ी को तेंदुआ थाने का सिपाही मांगकर ले गया था। आरोपी नीलम के पति पोस्टमैन थे।
G-W2F7VGPV5M