शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बत्ती गुल: मानसून रखरखाब शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी। 11 के.व्ही. झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, नीलघर चौराहा, लुधावली, इन्डस्ट्रियल एरिया गुना नाका, भेड़ फार्म, बड़ा गांव, रातौर पम्प एवं 33 के.व्ही. चंदौरिया, राई एवं खतौरा फीडर पर मिडस्पान पोल, एडिशनल ट्रांसफार्मर कार्य तथा मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण 25 अप्रैल 2020 को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही. फीडरों के बंद रहने से दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक राघवेन्द्र नगर, झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कालोनी, अम्बेडकर कालोनी, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, दीनदयालपुरम, तारकेश्वरी कालोनी, नीलघर चौराहा, महल कालोनी, खेड़ापति कालोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्ण पुरम कालोनी, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड, वर्मा कालोनी, लुधावली, माधवनगर, गणेश कालोनी, नबाव सहाव रोड, मनियर पार्क, वर्मा कालोनी, टोगरा रोड के पास, आईटीबीपी गेट के सामने, राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर, बड़ा गांव, बडौदी, रातौर में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 

इसी प्रकार प्रात: 09 बजे से शाम 05 बजे तक 33/11 केव्ही उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 केव्ही उपकेन्द्र भैंसाना एवं झिरी से जुड़े समस्त क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।