लॉकडाउन में कलेक्ट्रेट का घेराव करने वाली महिलाओं को यशोधरा राजे ने राशन किट वितरित करवाईं / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज दोपहर शहर की महिलाओ के द्वारा राशन ना मिलने के कारण कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। महिलाओ की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही थी। प्रशासन ने नाम पते नोट कर राशन की व्यवस्था करने को कहा। महिलाओ का कहना था कि सफेद राशन कार्ड पर राशन नही मिल रहा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट के सदस्यो को इन महिलाओ की मदद करने को कहा,इस ट्रस्ट के कार्यकर्ताओ ने तत्काल कलेक्ट्रेट का घेराव करने वाली महिलाओं को राहत सामग्री के तौर पर राशन की किटें वितरित की गई।  

लाकडाउन के बाद से ही किसी निराश्रित, दीन, हीन की मदद करना, भूखे को खाना खिलाना, दु:खी और निराश आदमी के लिए एक करुणा भरी मुस्कान-यही धर्म की सच्ची परिभाषा है उक्त संदेश पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा दिया गया।

इस संकल्प को लेकर लगातार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में सेवा कर मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का कार्य कर रही हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधीश कार्यालय के बाहर मदद के लिए खड़ी गरीब, निराश्रित महिलाओं को राशन वितरित कर उनकी मदद की। साथ ही शोसल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। 
G-W2F7VGPV5M