मोड़ पर बहकी BIKE पत्थर से जा टकराई, अमृत की घटना स्थल पर मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में पोहरी-शिवपुरी रोड पर ठर्रा गांव के तिराहे पर बाइक सवार स्पीड की वजह से टर्न नहीं ले पाया। पत्थर से टकरा जाने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने हुए था।

अमृत यादव (26) पुत्र हरभजन सिंह यादव निवासी अहीर मोहल्ला शिवपुरी बाइक से लौट रहा था। गुरुवार की दोपहर करीब 3.30 बजे ठर्रा तिराहे के मोड़ पर अचानक बाइक टर्न नहीं ले पाई।

अमृत यादव बाइक सहित पत्थर से जा टकराया। गर्दन के बल गिरने से अमृत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस 4 बजे पहुंची। युवक हेलमेट भी नहीं पहने था। सिर पर हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।